चौकीदार को बांधकर 4 घंटे तक चली डकैती, सपा नेता की गैस एजेंसी से लूट लिए 191 सिलेंडर, चूल्हे

Hardoi news, हरदोई। हरदोई के सुरसा थाना इलाके में सपा नेता की गैस एजेंसी में चौकीदार को बंधक बनाकर डकैती डाली गई। पुलिस ने खुलासा सर्विलांस टीम के साथ खुलासा करते हुए छह डकैतों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से से 74 गैस सिलेंडर, 6 गैस-चूल्हा, 25 हजार की नगदी व घटना में प्रयुक्त मारुति वैन बरामद की है।

police arrested six man who looted gas cylinders from gas agency

बता दें कि सुरसा थाना इलाके के फतियापुर में गैस एजेंसी के चौकीदार पातीराम को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने डकैती डाली थी और यहां से 191 गैस सिलेंडर, गैस चूल्हे आदि लूट ले गए थे। बदमाशों ने करीब 4 घंटे तक यहां वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले के खुलासे के लिए टीमें गठित की गईं थी। यहां गैस एजेंसी से एक मोबाइल भी चुराया गया था। मामले का खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीनों टीमों को मुखबिर की सूचना पर यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

एसपी के मुताबिक सुरसा थाना इलाके के महुरा तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर घटना के मास्टरमाइंड डोरीलाल निवासी जेहदीपुर गोसाईगंज माधौगंज ने अपने साथी कल्लू, साहिल, विपिन, रामदुलारे, प्रमोद गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 74 गैस सिलेंडर समेत 6 चूल्हे, 25 हजार की नगदी तमंचा व चौकीदार का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त फोर व्हीलर बरामद की गई। एसपी ने बताया कि इन सभी का आपराधिक इतिहास भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+