Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोबर के ढेर पर नवजात को फेंक गया कोई, ग्रामीणों के प्रयास से नया जीवन पा गया बच्चा

गोबर के ढेर पर नवजात को फेंक गया कोई, ग्रामीणों के प्रयास से नया जीवन पा गया बच्चा

हरदोई, 01 फरवरी: ममता को शर्मसार कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आई है। यहां एक नवजात गोबर के ढेर में दबा हुआ मिला। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मासूम को गोबर से निकाला और चाइल्ड लाइन को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। चाइल्ड लाइन की टीम के अनुसार बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

Newborn child found buried in cow dung in Hardoi district

ये मामला हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव मवइय्या का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मवइय्या गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नवजात को गोबर के ढेर में दबा हुआ देखा। दरअसल, गोबर के ढेर के पास ग्रामीणों को बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो एक बच्चा गोबर के ढेर में दबा हुआ था। आनन-फानन में ग्रामीणों ने बच्चे को बाहर निकाला और चाइल्ड लाइन वालों को सूचना दी गई।

मौके पर चाइल्ड लाइन की टीम ने पहुंचकर बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चाइल्ड लाइन के अनुसार बच्चा अब स्वस्थ है। फिलहाल बच्चे के परिजनों का पता नहीं चल सका है और ना ही ये पता चला कि यह बच्चा यहां कैसे आया। हरदोई में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिसमे नवजात को कभी शौचालय, कभी नालों के पास या फिर कभी सड़क किनारे पाया गया है।

हर बार लोगों के मुंह से सुनने को मिलता है कि कोई मां इतनी बेरहम कैसे हो सकती है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के विषय मे जब जिम्मेदारों से जानकारी जुटाने की कोशिश की गई तो कैमरे के सामने बोलने से बचते नजर आएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+