हरदोई: पत्नी ने 10 हजार रुपए लिए तो पति ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में मौत
हरदोई। यूपी के हरदोई में हरपालपुर में पत्नी द्वारा रुपए लेने की बात के बाद हुए विवाद के चलते एक युवक ने खुद के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली। आग लगने से वह गम्भीर अवस्था में जल गया। इलाज के दौरान उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

क्या है पूरा मामला
मामला हरपालपुर कोतवाली इलाके के खरगपुर गांव का है। यहां के रहने वाले विपिन उर्फ अनुज पुत्र बृजलेश ने अपने आप को मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग के हवाले कर लिया था। देर रात हुई घटना के बाद उसे गम्भीर हालात में इलाज के लिए सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
10 हजार के लिए हुआ विवाद
मृतक के बाबा वीरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि उसके पुत्र ने अपनी पत्नी के कृत्य से दुखी होकर खुद को आग लगाई थी। बताया कि उसकी पत्नी ने दस हजार रुपए ले लिए थे, जिसके बारे में उसने जब अपनी पत्नी से जानकारी ली तो उसी में विवाद होने लगा। विवाद के बाद उसने खुद को आग के हवाले कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications