बेटी से छेड़छाड़ पर गुस्साए पिता ने युवक को ईंट मारकर उतार दिया मौत के घाट
uttar pradesh crime news in hindi, हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ के आरोपी युवक की हत्या कर दी। पिता ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक पर ईंटों से हमला किया। रात के अंधेरे में युवक को कुचलकर उसकी जान ले ली। इस मामले में जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पिता को उसके साथी समेत अरेस्ट किया है।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या की वारदात से जुड़े खुलासे किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 19 अप्रैल को टड़ियावां थानाक्षेत्र के अटवा कटैया गांव में भागवत कथा के दौरान गांव निवासी रामचंद्र पुत्र विक्रम की ईंटो से कुचलकर हत्या कर दी गयी थी। घटना की जांच में जुटे सिपाहियों को पता चला कि कथा में शामिल शाहाबाद थानाक्षेत्र के ढोलक मास्टर अपनी पुत्री को भी साथ में ले गए थे, जहां रामचंद्र ने उसकी बेटी से छेडखानी कर दी।

यह देख बाप ने आक्रोशित होकर अपने एक अन्य साथी रामबाबू पुत्र जगपाल निवासी सधिनावां (थाना हरियावां) की मदद से रामचंद्र की ईंटों से कुचलकर वहीं जान ले ली। पुलिस आज सुबह सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 से दोनों अभियुक्तों तक पहुंची। जिसके बाद वहां से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications