UP: पत्नी ने लगाए ठुमके तो पति हुआ आग बबूला, आधी रात में उठाया ऐसा कदम, दूसरे दिन मिले दोनों के शव

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पत्नी के डांस करने पर पति को गुस्सा आ गया। उसके बाद दोनों शारदा नहर में कूद गए और कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे दिन दोनों के शव बरामद किए गए।

Husband became enraged after seeing his wife dancing in Hardoi, UP, took a wrong step

UP News Hindi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में शादी समारोह में पत्नी के डांस के बाद नाराज होकर नहर में कूदे पति पत्नी के शव को बरामद कर लिया गया है। शारदा नगर पुल से करीब 500 मीटर दूरी पर दोनों के शव बरामद किए गए। शव बरामद कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दोनों के शव बरामद होने के बाद उनके घर मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अधिकतर लोगों का यही कहना है कि यदि पति द्वारा नाराजगी प्रकट की गई तो पत्नी को पति की बात मान लेनी चाहिए थी।

दरअसल, मामला हरदोई जनपद के माधवगंज थाना क्षेत्र का है। माधवगंज इलाके के रहने वाले मानसिंह उर्फ रिशु की शादी करीब साल भर पहले आरती नामक युवती से हुई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को रिशु के साढू अतर सिंह निवासी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अख्तियारपुर के यहां शादी थी।

Hardoi News

उसी शादी में साढू ने रिशु और उसकी पत्नी को आमंत्रित किया था। उसी शादी में शामिल होने के लिए रिशु अपनी पत्नी आरती को लेकर पहुंचा था। शादी में लोग गाने पर डांस कर रहे थे, इसी दौरान आरती भी डांस करने लगी।

रिश्तेदारी में पहुंचकर पत्नी द्वारा डांस किए जाने पर रिशु को गुस्सा आ गया। उसके बाद नाराज रिशु तुरंत अपनी पत्नी के पास पहुंचा और उसे डांटने फटकार ने लगा। इस बीच दोनों में कहासुनी होने लगी। लोग मना करने के लिए पहुंचे तो रिशु उनसे भी उलझ गया।

कहासुनी के बाद दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि आधी रात में ही रिशु वहां से अपने घर के लिए निकला तो पत्नी भी उसके साथ घर जाने के लिए निकल पड़ी। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाली शारदा नहर के पुल पर दोनों पहुंचे और आरती ने बाइक से उतर कर नहर में छलांग लगा दी।

आरती द्वारा छलांग लगाई जाने के बाद उसके पीछे रिशु भी और में कूद गया। दोनों के छलांग लगाते दौरान वहां पर तैनात गार्डों की नजर उन पर पड़ी उसके बाद गार्डों ने पुलिस को सूचना दिया। दोनों की तलाश जारी हुई लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

पुलिस द्वारा बताया गया कि पति-पत्नी के शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूरी पर नहर से ही बरामद किए गए हैं। दोनों के शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+