Hardoi News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, शोर मचाने पर बेटे के मुंह में डाली फेवीक्विक

UP Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में घर में अकेली एक महिला को देखकर गांव के रहने वाले दबंग उसके घर में घुस गए। उसके बाद लोग उसके साथ छेड़खानी करने लगे। पास में मौजूद महिला का बेटा जब यह सब देखा तो शोर मचाने लगा। उसके बाद दबंगों ने उसके मुंह में फेविक्विक डाल दी।

हालांकि शोर सुनकर आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो दबंग वहां से भाग निकले। बच्चों के होंठ चिपक जाने के बाद उसकी मां उसे लेकर सीएचसी पर पहुंची। वहां उपचार करने के बाद मासूम बच्चे को छुट्टी दे दी गई। मामले में महिला द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

hardoi-news-woman-molested-puts-feviquick-in-sons-mouth

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत किया कि उसके पति एक मामले में जेल में है और वह बीती रात्रि में घर पर अकेली थी। इसी दौरान मौका पाकर उसके गांव के ही रहने वाले चार लोग उसके घर में घुस आए। उसके बाद चारों लोग उसके साथ छेड़खानी करने लगे।

यह पूरी घटना पास में मौजूद पीड़िता का 7 वर्षीय बेटा देखा तो वह शोर मचाने लगा। बेटे को देखकर दबंग युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके मुंह में फेविक्विक डाल दिया। इस दौरान महिला और उसके बच्चे की आवाज सुनकर पड़ोसी जब वहां पहुंचे उससे पहले ही दबंग भाग निकले थे।

रात में ही अपने बच्चों को लेकर महिला च पर पहुंची और वहां डॉक्टर दिव्यांश बाजपेई द्वारा मासूम बच्चे का उपचार किया गया। उपचार के बाद बच्चे को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

वहीं आसपास के लोगों द्वारा आरोप लगाया गया कि मोहल्ले में शराबियों का जमावड़ा रहता है और शराबियों द्वारा ही इस तरीके की घटनाएं की जाती हैं। लोगों द्वारा मांग किया गया कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वही इस मामले में एएसपी नृपेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+