UP News: सुहागरात के बाद दूल्हे ने दे दी जान, मची चीख-पुकार, दुल्हन की हालत देख भर आई लोगों की आंखें

UP Hindi News: यूपी के हरदोई जनपद में सुहागरात मनाने के बाद एक दूल्हे ने आत्महत्या कर ली। दूल्हे के आत्महत्या करने के बाद उसके परिवार में मातम का माहौल है, वहीं पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

UP Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में सुहागरात मनाने के बाद एक दूल्हे ने आत्महत्या कर लिया। दूल्हे द्वारा ऐसा कदम क्यों उठाया गया इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। वहीं दूल्हे की मौत के बाद जहां दूल्हे के परिवार में मातम पसरा हुआ है वहीं दुल्हन का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

अभी हाल ही में शादी होने और पल भर में सुहाग उजड़ जाने के कारण दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल है और दुल्हन बार-बार बेहोश हो जा रही है। दुल्हन की हालत देखकर हर किसी की आंख में आंसू आ जा रहे हैं। सबकी जुबान पर एक ही सवाल है कि दूल्हे ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

groom-no-more-after-celebrating-the-honeymoon-there-was-chaos-in-the-family-in-hardoi-up

दरअसल, यह पूरा मामला हरदोई जनपद के कासिमपुर थाना अंतर्गत भीटी गांव का है। गांव के रहने वाले 30 वर्षीय श्रवण कुमार की शादी बीते एक जुलाई को गाजीपुर जनपद के शादियाबाद थाना क्षेत्र के बादशाह पुर निवासी पुष्पा के साथ हुई थी।

धूमधाम से शादी संपन्न हो जाने के बाद 2 जुलाई को बारात दुल्हन को लेकर वापस लौटी तो परिवार में खुशी का माहौल था। मंगल गीत गाते हुए दुल्हन को उतारा गया और शाम तक गाना बजाना चलता रहा। उसके बाद सोमवार की रात्रि में दूल्हा दुल्हन सुहागरात के कमरे में गए।

मंगलवार सुबह में गांव के लोग खेतों की तरफ गए इस दौरान उन्होंने देखा कि श्रवण कुमार का शव गांव के रहने वाले एक किसान के खेत में लगे चिलबिल के पेड़ से गमछे के सहारे लटक रहा था। श्रवण का शो देखने के बाद लोग चीखने चिल्लाने लगे और उसके परिजनों को सूचना दिए।

सूचना मिलने के बाद परिजन जब मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। वहीं पति की मौत की सूचना मिलने के बाद पत्नी बदहवास हो गई। वह जब अपने पति के लाश को देखी तो बेहोश हो गई। पति की मौत के बाद बार-बार वह रोते हुए बेहोश हो जा रही थी हालांकि महिलाएं उसे समझाने में जुटी थी।

परिवार के लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में ले लिए। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा इस बारे में कोई तहरीर नहीं दी गई है और ना ही मौत के पीछे का कोई कारण बताया गया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+