दबंगों को था महिला पर शक तो दोनों पैर तोड़े, कुछ दिन पहले पुलिस ने दी थी दबिश
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दबंगों ने महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह से घायल हो गई और उसके दोनों पैर टूट गए। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला पर दबंगों को इस बात की शंका थी कि वह पुलिस विभाग के लिए मुखबिर के तौर पर काम कर रही है।

कोतवाली देहात इलाके के मोहल्ला ओम पुरी कोतवाली निवासी बबली 37 के ऊपर उसी के मोहल्ले के दबंगों ने हमला कर दिया। दबंगों ने महिला को लाठी-डंडे से पीट दिया। दबंगों के हमले में महिला के दोनों पैर टूट गए। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित महिला बबली का कहना है कि जिले में डकैती को लेकर पुलिस और एसओजी ने दबंगों के यहां दबिश दी थी। अब इस बात से दबंग नाराज हो उठे। उन्हें महिला पर ही शक हो गया था कि उसने ही शिकायत की होगी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः हरदोई में बदमाशों ने चौकीदार को बांधकर पटका, फिर ले भागे 70 सिलेंडर और हजारों की नकदी












Click it and Unblock the Notifications