हरदोई में बदमाशों ने चौकीदार को बांधकर पटका, फिर ले भागे 70 सिलेंडर और हजारों की नकदी

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना इलाके में स्थित इंडेन गैस एजेंसी के चौकीदार को बंधक बनाकर बड़ी लूट मचा दी गई। कुछ बदमाशों ने चौकीदार को बांधकर पटक दिया। उसके बाद गैस सिलेंडर के गोदाम पर खड़ी पिकअप पर 70 सिलेंडर लादकर भाग निकले। बदमाशों ने नकदी भी लूटी। रात में वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद सामने आया कि बदमाश 40 हजार रुपए की नकदी लेकर भागे थे। सुबह लोगों को वारदात का पता तब चला जब वे गैस एजेंसी पर पहुंचे। बाद में पुलिस वहां पहुंची।

in-hardoi-miscreants-looted-70-gas-cylinders

एएसपी पश्चिमी त्रिगुण बिसेन,सीओ राकेश कुमार एवं पुलिस टीम ने मौका-मुआयना किया। पुलिस ने लूट के मामले को चोरी में दर्ज किया। वहीं, चौकीदार का कहना है कि लूट हुई थी। बता दें कि शहर कोतवाली इलाके के गुमानीपुरवा निवासी भगवानदीन की बेहटागोकुल थाना इलाके में इंडेन गैस एजेंसी पलिया के नाम से है। जिसका गोदाम बेहटा धीरा में है। यहां बुधवार रात सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया।

in-hardoi-miscreants-looted-70-gas-cylinders

चौकीदार सुरेंद्र का कहना है कि बदमाशों ने मुझे बहुत पीटा और वहीं बांध दिया। फिर बदमाशों ने 70 सिलेंडर गोदाम पर खड़ी एक पिकअप पर लाद लिए। साथ ही गोदाम के ऑफिस में रखे 40 रुपए लूटकर फरार हो गए। सीओ ने बताया कि हम मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+