Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुलिसकर्मी की हरकतों से तंग छात्रा ने छोड़ा स्कूल, पीड़िता बोली मोबाइल में दिखाई गंदगी और...

Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदोई में एक पुलिसकर्मी की ऐसी हरकत सामने आई है जिससे पूरा महकमा शर्मसार हो गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी अपने जाल में लड़कियों को फंसा कर उनके साथ अवैध संबंध बनाता है, जिसका वीडियो मोबाइल में शूट कर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता है।

पीड़िता के मोबाइल पर भेजी अश्लील क्लिप

पीड़िता के मोबाइल पर भेजी अश्लील क्लिप

पीड़िता ने पुलिसकर्मी द्वारा भेजी गई वीडियो क्लिप व अश्लील तस्वीरें एसपी को दिखाते हुए मामले की शिकायत की है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सीओ सिटी को जांच सौंप दी है। सीओ ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।

सिपाही ने कई बार की अश्लील हरकतें

सिपाही ने कई बार की अश्लील हरकतें

कोतवाली सिटी इलाके के एक गांव निवासी पीड़िता का कहना है कि वह शहर के बड़ा चौराहा स्थित एक बालिका पाठशाला की छात्रा है। प्रतिदिन अपने गांव से स्कूल आती जाती है। यूपी 100 में तैनात सिपाही राजकुमार उसे लंबे समय से परेशान करता आ रहा है। उसने कई बार अश्लील हरकतें भी कीं, जिसके बाद उसने किसी अन्य लड़की के साथ बनाई हुई अपनी अश्लील वीडियो क्लिप दिखाकर अवैध संबंध बनाने के लिए जोर डालने लगा। इसके एवज में उसने रुपए देने की बात भी कही।

छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद

छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद

छात्रा ने पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया और स्कूल जाना बंद कर दिया। सिपाही की करतूतों की शिकायत एसपी से की गई है। शिकायत से खफा पुलिसकर्मी ने पीड़िता को जानमाल का नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। पीड़िता के बयान दर्ज कराकर जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+