हरदोई: छेड़खानी से आहत होकर नाबालिग ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Hardoi news, हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक छेड़खानी से परेशान होकर एक नाबालिग लड़की ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

घर में अकेली थी लड़की
मामला हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र का है। लड़की के पिता के मुताबिक, वह घर के बाहर कुछ दूरी पर अलाव ताप रहा था। 15 साल की बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव के दो युवक घर में घुस आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे, लेकिन उसका बेटा वहां अचानक पहुंच गया। पिता ने बताया कि हंगामे की आवाज सुनकर वह भी घर पहुंचा और दोनों लड़कों के साथ मारपीट हुई। हालांकि, मौका पाकर दोनों युवक फरार हो गए।

क्या कहती है पुलिस
पिता के मुताबिक, छेड़खानी की घटना से आहत होकर लड़की ने गांव से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इस मामले में एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है की मामले में कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications