दबंगों और पुलिस से पीड़ित परिवार खुदकुशी करने टंकी पर चढ़ा, मौके पर पुलिस
Hardoi News, हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में फिल्मी अंदाज में सुरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार ने अपनी मांगों को लेकर महिला हॉस्पिटल की टंकी पर चढ़कर अपनी आवाज बुलंद की। अपनी मांगों को मनवाने के लिए टंकी पर पूरा परिवार चढ़ गया। मौके की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड व मीडियाकर्मी पहुंचने लगे यह हाईवोल्टेज ड्रामा लगातार 5 घंटे से चल रहा है लेकिन अभी तक पुलिस पूरे परिवार को नीचे नहीं उतार पाई।

हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चठिया धन वाद का है। 12 मार्च की देर रात घर में घुसकर पीड़ित के परिवार को दबंगों ने मारा-पीटा गया था, सामान फेंका दिया और उसके जानवर भी ले गए। इससे पीड़ित होकर सुरसा थाने में पीड़ित परिवार ने अपना प्रार्थना पत्र दिया था।

दबंग आरोपियों पर कोई कार्रवाई ना होने पर हरदोई के महिला हॉस्पिटल में पानी की टंकी पर पूरा परिवार खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। टंकी के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिवार को समझा-बुझाकर उतारने की कोशिश में लग गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस परिवार को टंकी से उतराने में नाकामयाब रही थी।
ये भी पढ़ें: कन्नौज : बारात का बचा खाना खाने से 38 लोग बीमार, खुले आसमान में डॉक्टरों ने डेरा डालकर किया इलाज












Click it and Unblock the Notifications