कार में इंजीनियर की गला रेतकर हत्या, हरदोई में सड़क किनारे मिली लाश

हरदोई। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जनपद में तैनात कृभको इंजीनियर पारसनाथ यादव की हरदोई में गला रेतकर हत्या कर दी गई जिसके बाद शव को हरदोई कोतवाली देहात के ककवाही गांव के पास सड़क के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने लाश बरामद कर ली है। वहीं जिस कार में वारदात को अंजाम दिया गया, उसे भी पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र से बरामद कर लिया है।

Engineer killed in Hardoi and thrown on the road

आजमगढ़ जनपद के थाना शहबरपुर के ओहनी निवासी पारसनाथ यादव शाहजहांपुर जनपद मे कृभको इंजीनियर के पद पर तैनात थे। एसपी आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक पारसनाथ का शव हरदोई कोतवाली देहात के ककवाही गांव के पास सड़क के किनारे पाया गया है।

उनका कहना है, आरोप है कि विभाग में एक सब जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र सिंह ने पारसनाथ की गला रेतकर कार के अंदर ही हत्या की है जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गयी है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है। हत्या की वजह क्या है इस बात को लेकर जांच चल रही है।

देवर ने की भाभी की हत्या

हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक देवर ने अपनी भाभी की गर्दन पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी देवर को मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+