बीवी ने दी अच्छी सलाह तो गुस्साए पति ने काट दी उंगलियां

Hardoi news, हरदोई। यूपी के हरदोई में एक शराबी पति शैतान बन बैठा। उसके शराब पीने का जब पत्नी ने विरोध किया तो उसने जानलेवा हमला कर दिया और उसकी दो अंगुली काट दी। महिला को बचाने दौड़ी मां को भी शराबी ने नहीं छोड़ा। दोनों को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

A husband attacked wife when she gave advice

हैरान कर देने वाला यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर का है। यहां की रहने वाली नीलम अपने मायके अमेठिया थाना टड़ियावां में थी। वह दो दिन पहले ही अपने मायके गयी थी। बताया जाता है कि वहीं पर उसका पति अनिल पहुंच गया। जैसा कि नीलम का कहना है कि उसका पति शराब के नशे में धुत था। जब उसने उसको देखा तो समझाया और शराब पीने से मना किया।

A husband attacked wife when she gave advice

इसी को लेकर विवाद हुआ तो अनिल ने अपनी पत्नी नीलम के ऊपर बांके से जानलेवा हमला कर दिया और उसके दाएं हांथ की दो अंगुली काट दी। पुत्री की हालत देखकर उसको बचाने उसकी मां राजरानी पत्नी रामसहाय गयी तो उसे भी शराबी ने नहीं छोड़ा। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी मामले की तहरीर पुलिस को नही दी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+