Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: यूपी के मतदान केंद्र में घुस गई गाय, देखिए कैसे मची अफरातफरी

Hardoi news, हरदोई। उत्तर प्रदेश में आवारा जानवरों की समस्या लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिली। चौथे चरण के मतदान में काफी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो रहा है तो वहीं आवारा जानवर सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र में घुस जा रहे हैं। मामला हरदोई का है जहां बीते 2 दिन पहले प्रधान मंत्री के आने से पहले शहर में रातभर आवारा जानवरों को पकड़ने का कार्यक्रम चला था। इसके बाद सोमवार को मतदान के दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद मतदान केंद्र के अंदर आवारा गाय घुस गई जिसके बाद वोटरों के बीच अफरातफरी मच गई।

A cow A cow entered in polling boothentered in apoling booth

हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र में स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ के अंदर लाइन में लगकर वोट डाले जा रहे थे कि तभी कहीं से आवारा गाय आ गई और सीधे पोलिंग बूथ के अंदर घुस गई जिससे बूथ पर लाइन लगाए लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। कुछ ही देर में गाय बाहर निकाल दी गई जिसके बाद फिर से सुचारू रूप से वोटिंग चालू हो गई।

A cow entered in polling booth

खटिया पर लेकर वोट कराने पहुंचे
हरदोई जिले में जागरूकता की मिसाल देते हुए राम सागर द्विवेदी उम्र 105 साल में मतदान करने के लिए अपने परिवारजनों से लड गए। बीमारी की हालत में उनको खटिया पर लादकर पोलिंग स्टेशन नागा मऊ शाहाबाद विधानसभा लाया गया जहां राम सागर द्विवेदी ने अपने मत का प्रयोग किया।

हरदोई लोकसभा सीट के बारे में जानिए सबकुछ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+