हरदोई: बेटी की हत्या के बाद कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पिता, बोला- काट दिया इसे...
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी 18 वर्षीय बेटी का बेरहमी से हत्या कर दी। यही नहीं उसका कटा हुआ सिर लेकर महिला थाने पहुंच गया और बोला कि साहब बेटी को काट डाला। शख्स के हाथ में कटा सिर देख हड़कंप मच गया। महिला थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बेटी को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा
मामला हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेतारा का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले सर्वेश ने अपनी बेटी को गांव निवासी आदेश के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद वह बेटी को घर लेकर आया और यहां धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बेटी का कटा हुआ सिर लेकर महिला थाने पहुंच गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
पुलिस ने सर्वेश को तुरंत हिरासत में लिया। थाने की पुलिस भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर युवती का धड़ और खून पड़ा था। पुलिस ने लड़की के सिर और धड़ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पिता से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। उधर, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहबादपुर में मामूली विवाद में 25 वर्षीय युवक बुधराम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार देर रात की है। मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी के साथ उनका नाली का विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने बुधराम की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
-
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक -
Israel Iran War के बीच आखिर भारत कैसे पहुंचा ईरान का युद्धपोत? तेहरान के ‘इमरजेंसी कॉल’ पर भारत ने दी मदद












Click it and Unblock the Notifications