Viral Video: चमत्कार! हनुमान जी की प्रतिमा से निकले आंसू, पोंछने के लिए मंदिर में लग गया भक्तों का तांता
हिन्दुस्तान में धर्म और आस्था का लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान है। लोग भगवान के हर स्वरूप को पूजते हैं। इसी तरह ही भगवान से जुड़े चमत्कारों पर भी भक्त उतना ही विश्वास रखते हैं। वहीं भगवान भी अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखने के लिए समय समय पर अपनी मौजूदगी का अहसास कराते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से, जहां बीते गुरुवार शहर में खबर फैल गई कि एक मंदिर में भगवान् हनुमान की मूर्ती से आंसू निकल रहे है।
प्रभु हनुमान की आंखों से आंसू
दरअसल, पिलखुवा के श्री गुलरु बाबा मंदिर में पवन पुत्र हनुमान जी की प्रतिमा है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि गुरुवार की शाम को प्रभु हनुमान की आंखों से आंसू निकलने लगे। जिसके बाद यह खबर शहर में फैल गई। देखते ही देखते भगवान हनुमान के दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से आ गए। मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

अलौकिक घटना का वीडियो वायरल
लोगों का कहना है कि भगवान की आंखों से आंसू निकलते हुए उन्होंने देखे हैं। कुछ श्रद्धालुओं का दावा है कि उन्होंने भगवान के आंसू भी पौन्छे। हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। वहीं इस अलौकिक घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद और भी बड़ी संख्या में लोग इस मंदिर की ओर इस चमत्कार के साक्षी बनने पहुँच रहे हैं। {वीडियो नीचे है}
Recommended Video

प्रभु के चमत्कारिक मंदिर
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब ऐसी किसी अलौकिक घटना को देखा गया है। भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जहां भगवान द्वारा चमत्कार का दावा किया जाता है। कहीं हनुमान जी भविष्य बताते हैं तो कहीं टूटी हड्डियां को जोड़ते हैं। आज आपको कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताते हैं जो इसी तरह के चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध हैं।
भविष्य बताते हैं हनुमान जी
भारत में एक ऐसा मंदिर भी है जहां पर मान्यता है कि मंदिर में स्थापित हनुमान जी अपने भक्तों को भविष्य बताते हैं। शाजापुर जिले के बोलाई गांव में स्थित हनुमान जी के सिद्धवीर खेड़ापति मंदिर की कहानी कुछ ऐसी ही है। मंदिर करीब 600 साल पुराना बताया जाता है। सुनने में यकीन करना मुश्किल हो सकता है लेकिन लोगों में इस मंंदिर की आस्था इतनी गहरी है कि लोगों को लगता है कि यहां बजरंग बलि उन्हें भविष्य के बारे में आगाह करते हैं।
ट्रेन की रफ़्तार भी हो जाती है धीमी
जिस तरह लोगों को लगता है कि हनुमान जी यहां पर भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं। उसी तरह इसी मंदिर के प्रति लोगों की एक अनोखी आस्था और विश्वास भी है। शायद कम ही लोग हनुमान जी के द्वारा किए जाने वाले चमत्कार पर यकीन करें। फिर भी मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में स्थित इस हनुमान मंदिर के पास से गुजरने वाली ट्रेन की रफ्तार अपने आप ही कम हो जाती है।
टूटी हड्डियों का इलाज करते हैं मारूति नंदन
मध्यप्रदेश के ही कटनी जिले से 35 किलोमीटर की दूरी पर मोहास गांव में भी हनुमान जी का एक चमत्कारी मंदिर है। इस मंदिर में हनुमान जी का एक और चमत्कारी स्वरूप है। मंदिर में हनुमान जी का चमत्कार देखने हजारों की भीड़ लगती है। मान्यता है कि यहां आने वाले लोग खाली हाथ में नहीं जाता है। दरअसल कहा जाता है कि इस मंदिर में हनुमान वैद्य या डॉक्टर की तरह मरीजों का इलाज करते हैं। इस मंदिर में जिन लोगों के शरीर की हड्डियां दुर्घटनावश टूट-फूट जाती हैं वह इसके उपचार के लिए यहां आते हैं। अपनी टूटी हड्डियों की बीमारी से ग्रस्त कई लोग तो यहां एंबुलेंस और स्ट्रेचर से भी आते हैं। मान्यता है हनुमान जी के चमत्कार से लोगों की टूटी हड्डियां जुड़ जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications