बिगास गांव में नहीं हुआ विकास, कहा प्रत्याशियों को वोट मांगने घुसने नहीं देंगे
Hapur news, हापुड़। 2019 के लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद प्रत्याशियों का क्षेत्र में जाना शुरू हो गया है और लोगों से अपील करने में जुटे हैं कि वोट देकर जीत हासिल कराएं लेकिन एक गांव में कुछ ऐसा हुआ कि उनका समाधान ना हुआ तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की ठान ली। यूपी के हापुड़ के गांव बिगास में आवागमन के लिए सही रास्ता न होने के विरोध में ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी है, साथ ही किसी प्रत्याशी को गांव में न घुसने देने की भी बात कही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सांसद उनके गांव तक ना आये और ना उनका आज तक समाधान हुआ। गांव के लोग अब पूरा मूड बना चुके हैं और उनका कहना है कि गांव का विकास नहीं तो वोट नहीं।

ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव करीब 500 साल पहले बसा था जबकि बाबूगढ़ कैंट 300 साल बाद बसा। फिर भी गांव में जाने के लिए कोई स्थायी रास्ता नहीं है। कैंट में अनुमति मिलने के बाद ही उन्हें गांव में आवागमन करना पड़ता है। कई बार सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीण आदित्य ने बताया कि उन्होंने सचिवालय, पीएमओ तक शिकायत की लेकिन उसके बावजूद भी कुछ सुनवाई ना हो सकी। इसके विरोध में ग्रामीण आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान न करने की बात कही। लोगों का कहना है कि अगर हमारे गांव का विकास होगा तो गांव का हर इंसान मतदान करने जायेगा। वरना विकास नहीं तो वोट नहीं। गांव का जो रास्ता है, वह बिलकुल बेकार है और जो दूसरा रास्ता है, वह कैंट का है जिससे आसानी से जाने नहीं दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications