थाने में सीज कर खड़ी की गई बाइक से पेट्रोल चोरी कर रहे हेड मोहर्रिर का वीडियो वायरल
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ का एक थाना ऐसा है जहां तैनात हेड मोहर्रिर का कारनामा सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। पुलिसकर्मी जिन वाहन को सीज करते हैं, उसने थाने में लाकर खड़ी कर देते हैं। हेड मोहर्रिर ऐसे ही एक वाहन से पेट्रोल की चोरी करते कैमरे में कैद हो गए। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हापुड़ एसपी ने भी इसकी जांच एएसपी को सौंपी है।

वायरल वीडियो हापुड़ जनपद के थाना हाफिजपुर का बताया जा रहा है, जिसमें वहां पर तैनात हेड मोहर्रिर थाने में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाल रहा है जिसका वहीं पर तैनात किसी ने वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो करीब 2 महीने पुराना बताया जा रहा है।

अब जब यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस की किरकिरी करा रहा है, तब इसकी जानकारी मीडिया द्वारा एसपी हापुड़ को दी गई। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ को इस प्रकरण की जांच सौंपी है, जो अगले कुछ दिनों में इसकी जांच कर रिपोर्ट देंगे जिसके बाद इस पर विभागीय कार्रवाई किए जाने की बात अधिकारी कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications