आंख ​में लाल मिर्च झोंककर पेट्रोलपंप कर्मियों से 14 लाख की लूट, फायरिंग करते हुए फरार हुए बदमाश

Hapur news, हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में एक पेट्रोल पंप कर्मियों से आंखों में लाल मिर्च झोंककर लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाश 14 लाख रुपए लूट ले गए। इस दौरान पंप कर्मियों और एक अन्य ग्रामीण को बदमाशों ने बुरी तरह पीटकर घायल भी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीओ, एएसपी व एसओजी की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

बैंक में जमा करने जा रहे थे 14 लाख रुपए

बैंक में जमा करने जा रहे थे 14 लाख रुपए

दिल्ली नारायना निवासी प्रतीक गर्ग का एस्सार पेट्रोल पंप धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में गांव खिचरा के पास है। यहां पर गाजियाबाद के विजयनगर निवासी राजकुमार वमर पुत्र जीबी वमर मैनेजर के पद पर तैनात हैं। वहीं, पिलखुवा निवासी धर्मेंद्र पुत्र प्रेम सिंह सुपरवाईजर है। शनिवार व रविवार को बैंक अवकाश होने के कारण ये दोनों लोग सोमवार को दोपहर को स्कूटी पर सवार होकर 14 लाख रुपए की धनराशि लेकर बैंक जा रहे थे। पैट्रोल पंप से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर उनके पीछे आ रहे बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने अचानक उन्हें ओवरटेक किया व धक्का देकर उन्हें गिरा दिया।

ग्रामीण और कर्मचारियों को पीटा

ग्रामीण और कर्मचारियों को पीटा

बदमाशों ने लाल मिर्च उनकी आंखों में झोंक दीं, जिससे वे दोनों कुछ नहीं कर पाए। इसी बीच उनके पास मौजूद कैश का बैग बदमाशों ने लूट लिया। यह देखकर पास में ही दुकान करने वाला गांव का एक ग्रामीण वहां पहुंच गया। इस पर बदमाशों ने अली हसन के सिर में बट मार दी और दोनों कर्मचारियों को पीटा।

फायरिंग करते हुए फरार हुए बदमाश

फायरिंग करते हुए फरार हुए बदमाश

अली हसन बेहोश हो गया। कोई ग्रामीण पीछा ना करे इसलिए बदमाशों ने फायर भी किए। इसके बाद बदमाश वापस भाग गए। सूचना पाकर थाना प्रभारी, सीओ, एएसपी राममोहन सिंह व एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है। इस संबंध में एएसपी राममोहन सिंह का कहना है कि घटना का पर्दाफाश करने के लिए पांच टीम बना दी गई हैं। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+