बीवी से 'धंधा' करवाने के लिए शौहर घर लाया ग्राहक, संबंध बनाने से मना किया तो दे दिया तीन तलाक
हापुड़। तीन तलाक जैसी कुप्रथा के खिलाफ कानून बना दिया गया है लेकिन फिर भी मुस्लिम महिलाएं अभी भी इसका शिकार हो रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ का है, जहां एक महिला को तीन तलाक बोलकर उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया व उसके बच्चों को छीन लिया। पीड़िता अपने परिवार के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। शौहर ने अपनी बीवी को जिस वजह से तलाक दिया है, उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और वेश्यावृति का काम कर पैसे कमाने के लिए बोलता था। पीड़िता इस बात का विरोध करती थी तो पति आए दिन उसको पीटता था। एक दिन पीड़िता का पति कुछ लोगों को घर पर लाया और बीवी से शारीरिक संबंध बनाने को बोला जिसका उसने विरोध किया और संबंध बनाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पति जुल्फीकार ने पीड़िता को गालियां दीं और कहा कि जैसा हम कहेंगे वैसा ही तुझे करना होगा।

एक दिन पति ने उसके साथ मारपीट कर दो बच्चों को छीन लिया और तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। उस दिन से पीड़िता बच्चों को लेने के लिए घर के चक्कर काट रही है लेकिन, बच्चों को आरोपी पति ने मिलने तक नहीं दिया। पीड़िता ने सिंभावली थाने में जाकर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications