हापुड़ः तस्कर को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर गांव वालों ने बोल दिया हमला, देखें वीडियो

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में थाना धौलाना क्षेत्र के पीपलेडा गांव में गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बदमाश सद्दाम को छुड़ाने को लेकर परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आरोपित सद्दाम को गिरफ्तार कर ले जा रही पुलिस टीम से गुस्साए ग्रामीणों व बदमाश सद्दाम के परिजनों ने मारपीट की और आरोपी को छुड़ा लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर सीओ थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Recommended Video

    हापुड़ः तस्कर को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर गांव वालों ने बोल दिया हमला, देखें वीडियो
    hapur villagers did fight with policemen video viral

    इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। दरअसल आपको बता दें पूरा मामला धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पीपलेडा का है, जहां पर देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि सद्दाम नाम का शख्स गांजा तस्कर है और किसी आपराधिक मामले में उसकी गिरफ्तार की गयी थी। सद्दाम की सूचना मिलने पर गांव में एसआई राजीव कुमार के नेतृत्व में टीम व पीआरसी पर तैनात पुलिसकर्मियों मौके पर पहुंचे और आरोपी सद्दाम को पकड़ लिया।

    इस पर सद्दाम के परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम से जमकर अभद्रता की और पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस को दौड़ा दिया। इतना ही नहीं ग्रामीणों व बदमाश के परिजनों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की साथ ही गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने सद्दाम व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है, जिसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+