हापुड़ः राज्यमंत्री प्रकाश चंद की कार को दूसरी कार ने मारी टक्कर, फिर एक ट्रक से जा भिड़ी

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उत्तराखंड के राजयमंत्री प्रकाश चंद हरबोला की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें उत्तराखंड के राजयमंत्री और उनके गनर बाल-बाल बच गए। राज्यमंत्री की गाड़ी को टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की जांच में जुट गई ।

hapur uttrakhand minister praksh chand harbola car accident

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के राजयमंत्री प्रकाश चंद्रा अपनी गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से उत्तराखंड के लिए जा रहे थे। गाड़ी में राजयमंत्री और उनका गनर सवार था। तभी थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें राजयमंत्री की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। राजयमंत्री व उनका गनर बाल-बाल बच गए।

मंत्री की कार की रफ्तार अधिक होने से ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार पूरी तरह घूम गई, जिससे पीछे चल रहे ट्रक ने भी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में राज्यमंत्री को कोई चोट नहीं आई। कार चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को हाइवे से हटवाया। सुरक्षाकर्मी हर्षवर्धन ने बताया कि मंत्री दिल्ली से हल्द्वानी जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही स्लेटी रंग की कार ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ेंः बिहारः तड़के हुआ पिकअप और ऑटोरिक्शा में भीषण टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+