बिहारः तड़के हुआ पिकअप और ऑटोरिक्शा में भीषण टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा सीतामढ़ी के महिन्द्वारा के कोरलैहिया के पास हुआ। कोहरे को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

ऑटो पर सवार सभी लोग मुजफ्फरपुर के औराई के बसंतपुर गांव के रहने वाले थे। वहीं पिकअप मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही थी। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही रुन्नीसैदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ऑटो और पिकअप के बीच हुई सीधी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और लोग सड़क पर छितरा गए। सड़क दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे को जाम कर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रही है।
मरने वालों में मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बसंत गांव के रहने वाले भूलेंद्र झा, उनकी पत्नी कविता देवी, रवि झा, महेश कुमार महतो और मीरा देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग औराई जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार विजिबिलिटी कम होने के कारण पिकअप चालक दूसरी तरफ से आ रहे ऑटोरिक्शा से टकरा गई। घटना के बाद पिकअप वैन चालकर फरार है। वहीं पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ेंः दुर्घटनाः हादसा देखने के लिए रोकी कार तभी उसपर पलट गया ट्रक, परिवार के 3 लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications