Tik Tok पर फेमस होने के लिए युवक ने पाकिस्तानी गाने पर लहराया तमंचा, वीडियो वायरल

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में टिक-टॉक पर फेमस होने के लिए एक युवक ने पाकिस्तान के विवादित गाने पर अवैध तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो बनाया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक अवैध तमंचे से फायरिंग करता हुआ साफ नजर आ रहा है। वीडियो में पीछे बेकग्राउंड में पाकिस्तान का विवादित गाना बज रहा है। वही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

पुलिस गिरफ्तारी के लिए दे रही है दबिश

पुलिस गिरफ्तारी के लिए दे रही है दबिश

युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है और युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही हैं। वही पुलिस ने इस मामले में एक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार ये वायरल वीडियो हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र का युवकों का होना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार ये हापुड़ के युवकों ने ये वीडियो दिल्ली में जाकर बनाया था।

विवादित पाकिस्तानी गाने पर बनाया वीडियो

विवादित पाकिस्तानी गाने पर बनाया वीडियो

युवक टिक टॉक पर सुर्खियां बटोरने के लिए पाकिस्तानी गाने पर अवैध तमंचे से फायरिग करता हुआ साफ़ नजर आ रहा है। युवक ने अवैध तमंचे से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया तो पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की।

दिल्ली में जाकर बनाया वीडियो

दिल्ली में जाकर बनाया वीडियो

जांच में वीडियो कुछ दिन पुराना थाना सिम्भावली क्षेत्र के युवक द्वारा बना हुआ बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में फायरिंग करने वाले युवक समेत कुछ लोगो के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+