नाराज ग्रामीणों ने बीजेपी विधायक कमल सिंह को गंदे पानी में घुमाया, विकास का ब्योरा बताने पहुंचे थे गांव

नाराज ग्रामीणों ने बीजेपी विधायक कमल सिंह को गंदे पानी में घुमाया, विकास का ब्योरा बताने पहुंचे थे गांव

हापुड़, 30 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से है। यहां गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विधायक कमल सिंह मलिक ढोलपुर गांव पहुंचे। विधायक को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। गुस्साए ग्रामीणों ने भाजपा विधायक कमल सिंह मलिक को गंदे पानी में घुमाया और सड़क के हालात दिखाये। इतना ही नहीं, गांव के प्रधानपति ने विधायक कमल सिंह मलिक का हाथ पकड़ा और जलभराव के बीच पैदल लेकर पहुंच गए। विधायक जी को विकास दिखाया गया है। विधायक जी भी मजे से गंदे पानी में चलते रहे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

      Viral Video: Hapur में BJP MLA को लोगों ने बारीश से भरे गंदे पानी में चलाया, देखिए | वनइंडिया हिंदी
      Hapur: Angry villagers made BJP MLA Kamal Singh run in sewer water

      बता दें, विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा अपने कामकाज का ब्योरा तैयार कर रही है कि योगी सरकार में क्या-क्या विकास कार्य हुए हैं। विकास कार्यों को लेकर भाजपा हाईकमान ने सांसदों और विधायकों को मैदान में उतार दिया है। केंद्रीय नेतृत्व ने कहा है कि सांसद अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं और महामारी के समय में सरकार के कामकाज को जनता को बताएं। इतना ही नहीं, दिल्ली में आयोजित हुई बैठक में कहा गया कि सांसद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से जुड़ाव और उनका आशीर्वाद लेने के लिए यात्रा निकालेंगे। इसी क्रम में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के विधायक कमल सिंह मलिक ढोलपुर गांव पहुंचे।

      यहां विधायक कमल सिंह मलिक जनसभा को संबोधित करने के बाद गांव में पैदल घूमकर ग्रामीणों से वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान नवनिर्वाचित प्रधान निशा के पति रविंद्र व अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि अपने कार्यकाल में वह एक बार भी गांव में नहीं आए। गांव में जलभराव, सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। ग्राम प्रधान ने सड़क बनवाई लेकिन पानी की निकासी नहीं कराई। जिसके चलते यहां जलभराव रहता है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

      विधायक जैसे ही मौके पर पहुंचे तभी प्रधान पति विधायक का हाथ पकड़कर जलभराव के बीच ले गया। इस दौरान किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। खैर वीडियो तो वायरल हो चुका है, जिसकी वजह से विधायक जी की अच्छी खासी फजीहत हो रही है। वहीं, प्रधान पति रविंद्र का कहना है कि पूर्व प्रधान का कार्यकाल पूरा हो चुका है, वहीं चार साल पूरे होने के बाद भी विधायक द्वारा उनके गांव की सुध नहीं ली गई, जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। विधायक के गांव में पहुंचने पर उन्हें धरातल पर पूरी परिस्थिति से अवगत कराया गया।

      विधायक ने किया वादा
      विधायक कमल सिंह मलिक ने कहा कि उन्हें गांव में अव्यवस्थाओं की जानकारी नहीं थी। उन्होंने फौरन एक्शन का भरोसा भी दिलाया। बताया कि इस बारे में खंड विकास अधिकारी को तुरंत ही समस्या का समाधान कराने का निर्देश दे दिया है। गांववालों को किसी भी तरह की समस्या और परेशानी नहीं होने दी जाएगी। विधायक मलिक का कहना था कि पूर्व प्रधान ने इस बारे में कभी कोई शिकायत नहीं की थी, जिसके चलते जानकारी नहीं मिली वरना पहले ही समस्या का समाधान कराया जा चुका होता।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+