Viral Video: सैकड़ों फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े युवक, मशहूर होने के लिए उठाया ये खौफनाक कदम

न जाने कितने युवा सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में अपनी जान गवां चुके हैं। मगर फिर भी आए दिन ऐसी कई वीडियोस सामने आती ही रहती हैं, जिनमे मशहूर होने के चांस कम और जान का खतरा ज्यादा होता है।

Garhmukteshwar Brajghat Viral Video boys climbed hundreds of feet high water tank to become famous

आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर वायरल होना चाहता है। इसके लिए लोग नए-नए तरीके तलाशते रहते हैं। सोशल मीडिया पर अपने वीडियो व फोटो डालकर वह लाइक बढ़ाने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे दो युवक पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं और जान की परवाह किए बगैर टंकी पर मोबाइल से वीडियो शूट कर रहे हैं।

Recommended Video

    Viral Video: सैकड़ों फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े युवक, मशहूर होने के लिए उठाया ये खौफनाक कदम
    Garhmukteshwar Brajghat Viral Video boys climbed hundreds of feet high water tank to become famous

    वायरल होने के लिए पानी के टंकी पर चढ़े युवक
    वहीं वीडियो पुलिस तक भी पहुंच गया है और युवकों की पहचान की जा रही है। इनका पता लगने के बाद पुलिस इन पर कार्रवाई करेगी। वहीं पुलिस का कहना है कि जल निगम ने पानी की टंकियों के रास्ते पर दरवाजे नहीं लगवाए। इसके चलते युवक टंकी पर चढ़ जाते हैं। पुलिस ने अधिकारियों से दरवाजे लगवाने के लिए कहा है।

    ब्रजघाट जल निगम की पानी की टंकी का है वीडियो
    बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट स्थित जल निगम की पानी की टंकी का है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि दो युवक टंकी के ऊपर चढ़े हुए हैं और जान की परवाह किए बगैर वीडियो बना रहे हैं। इस दौरान दूर खड़े किसी व्यक्ति ने युवकों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस टंकी के पास पहुंची लेकिन तब तक युवक वहां से जा चुके थे। पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान के प्रयास कर रही है।

    पहचान होने के बाद कार्रवाई की जाएगी
    गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी प्रभारी सोमवीर सिंह का कहना है कि युवकों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि पूर्व में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। जल निगम के अधिकारियों से टंकी पर चढ़ने के रास्ते पर दरवाजा लगवाने के लिए कहा गया है। ताकि कोई युवा अपनी जान जोखिम में नही डाल सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+