यूपी: गढ़वाल एक्सप्रेस से कट गए 4 आवारा पशु, 12 घंटे से ज्यादा पड़े रहे शव
Hapur news, हापुड़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवारा पशुओं को गौ संरक्षण केंद्र गौशाला भेजने के लिए 3 जनवरी से 10 जनवरी तक जिला प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए थे। आज आवारा पशुओं की दुर्दशा इतनी बुरी हो चुकी है कि उन्हें किसान अपने खेतों से डंडे के बल पर भगा रहे हैं तो कहीं किसान आवारा पशुओं से परेशान होकर सरकारी कार्यालयों तक में भी बंद कर रहे हैं।

जनपद हापुड़ में गेट नंबर 70 श्यामपुर ददायरा फाटक पर कोटद्वार से दिल्ली की ओर आने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 आवारा पशुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और उनका क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर बहुत देर तक पड़ा रहा।
आपको बता दें कि कोटद्वार से दिल्ली के लिए गढ़वाल एक्सप्रेस जा रही थी जब यह हापुड जंक्शन के श्यामपुर फाटक के पास पहुंची तो ट्रेन से 4 आवारा पशु ट्रेन से टकरा गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ गेट पर तैनात गार्ड ने बताया कि उनके शव 12 घंटे से अभी तक ट्रैक पर पड़ रहे। मौके पर कोई रेलवे का अधिकारी नहीं पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications