पुलिस ने रुकने का इशारा किया और शुरू हो गई मुठभेड़, 5 पकड़े गए, देखिए वीडियो
Hapur news, हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की स्वाट टीम व थाना देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हापुड़-किठौर रोड पर चेकिंग लगाई हुई थी। तभी किठौर की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार बदमाश फायरिंग कर ट्रक को लेकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अंधेरे का लाभ उठा कर दो बदमाश मौके से फरार हो गए।

फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस आसपास के खेतों में कॉम्बिंग कर तलाश करने लगी लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर बदमाश फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस ने पांच तमंचे और भारी तादाद में कारतूस बरामद किए हैं। अभी तक यह जानकारी नहीं हो पाई है कि ये बदमाश कहीं से घटना करके लौट रहे थे या घटना को अंजाम देने जा रहे थे।

पुलिस ने गिरफ्तार कर इनका खेल बिगाड़ दिया। अधिकारियों से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है जिनसे थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications