भाभी से एकतरफा प्यार करता था देवर, पागलपन में कर दिया बड़े भाई का कत्ल
Hapur news, हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने 24 मार्च 2019 में करनपुर रोड पर गैस एजेंसी के पास मिले एक अज्ञात युवक के शव का खुलासा करते हुए मृतक संदीप के भाई प्रदीप को गिरफ्तार किया है, जिसने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। आपको बता दें 24 मार्च को शाम 4:30 बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गैस एजेंसी के पास एक शव पड़ा हुआ है, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की।

पुलिस ने किया मर्डर का खुलासा
मृतक की शिनाख्त ग्राम शिवाया निवासी संदीप के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और युवक की हत्या किसने और क्यों की इस जांच में जुट गई। पुलिस के लिए इस हत्या की गुत्थी सुलझाना काफी मुश्किल था क्योंकि मृतक संदीप मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता था।

भाभी से एकतरफा प्यार में कर दी हद पार
पुलिस ने जब छानबीन की तो पुलिस को पता चला कि मृतक संदीप शराब गांजा भांग आदि का बहुत ज्यादा सेवन किया करता था, जिससे वह आए दिन अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ मारपीट भी करता था। खुलासे में पता चला कि मृतक संदीप का छोटा भाई अपनी भाभी से एकतरफा प्रेम भी करने लगा था जो संदीप की हत्या का मुख्य कारण बना। आरोपी संदीप ने अपने साथ काम करने वाले चंदन महतो के साथ मिलकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया।

शराब पिलाकर बड़े भाई को दे दी मौत
आरोपियों ने पहले संदीप को जमकर शराब पिलाई और उसके बाद गैस एजेंसी के पास में गेहूं के खेत में ले जाकर एक अंगोछे से उसका गला घोटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को तो हिरासत में ले लिया है लेकिन इसका दोस्त चंदन महतो जो ग्राम पथराही कला थाना भेलडी जिला सारण छपरा बिहार का रहने वाला है जिसकी तलाश की जा रही है और उसको भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने की बात पुलिस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications