'ओवैसी तो मोहरा असली निशाना योगी आदित्यनाथ...' ट्वीटर पर CM को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

हापुड़, 7 फरवरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। ट्विटर पर लेडी डॉन नाम के एक ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी की हत्या करने की धमकी दी गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और इसके बाद हापुड़ जिला पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज की है। हापुड़ के एसपी दीपक भुकर ने कहा कि लेडी डॉन के नाम से एक ट्विटर अकाउंट बनाया गया है। जिसके द्वारा पहले भी ट्वीट किए गए थे जिसमें अन्य जनपदों को भी टैग किया था। एसपी ने कहा कि अन्य जनपदों में भी मामला दर्ज़ कर जांच जारी है। इसके संबंध में हापुड़ पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर लिया है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है। जिसने भी ये ट्विटर अकाउंट बनाया है उसे जल्द ही गिरफ़्तार किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Death threat to CM Yogi on Twitter hapur police filed case

'ओवैसी तो मोहरा असली निशाना योगी आदित्यनाथ'

ट्वीट में लिखा गया है, ओवैसी तो एक मोहरा है असली निशाना तो योगी आदित्यनाथ है। भाजपा (BJP) की सभी गाड़ियों पर तो आरडी एक्स से हमला होगा। यूपी पुलिस को टैग करते हुए आगे लिखा कि अपनी टीम लगाओ। दिल्ली मत देखो। योगी मारा जाएगा। Ladydone3 नाम के ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक हुए कई ट्वीट में अलीगढ़ पुलिस को टैग करते हुए लिखा गया है की योगी आदित्यनाथ की जान खतरे में है। ये भी लिखा है कि योगी आदित्यनाथ सूरज नही देख पाएंगे। उत्तर प्रदेश मेरठ निवासी सीमा सिंह मानव बम बनकर आ रही है जो जोगी योगी का संहार करेगी।

रीवा में मिला था टाइम बम

बता दें, बीते दिनों मध्य प्रदेश के रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में रीवा-प्रयागराज हाईवे पर स्थित ओवरब्रिज के नीचे दीवार पर चिपका हुआ टाइम बम बरामद हुआ था। राहगीरों ने डिवाइस देखकर पुलिस को सूचित किया था, जिसके बाद मौके पर पहुंची मनगवां पुलिस ने जांच के बाद पाया कि दीवार से चिपकी हुई डिवाइस टाइम बम है। इस दौरान मौके पर एडिशनल एसपी और पुलिस बल सहित बम स्क्वाड पहुंचा था। स्क्वाड के जवानों ने काफी मश्क्कत के बाद बम को डिफ्यूज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+