VIDEO : चंद मिनटों में बाइक ले उड़ा चोर, CCTV कैमरे में कैद करतूत
Hapur News, हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में बाइक चोरों का आतंक इस कदर जारी है कि पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। दिन-दहाड़े बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, चंद मिनटों में चोर बाइक को उड़ा ले जाते हैं। ताजा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के साइलो फर्स्ट चौकी क्षेत्र का है। एक युवक विशाल गिरी बैंक ऑफ इंडिया में अपने किसी काम से गया था, जब वह अपना काम निपटाकर बाहर आया तो उसकी बाइक गायब मिली।

पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और पास के हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो चोरों की करतूत उसमें कैद हो चुकी थी। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि चोर कितनी आसानी से दिन-दहाड़े पैशन प्रो बाइक को लॉक खोलकर ले जा रहा है जबकि 10 कदम पर पुलिस चौकी है। इससे यह जाहिर होता है कि चोरों को पुलिस का खौफ नहीं रहा है। यह सीसीटीवी फुटेज 5 जनवरी का है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में विपिन गिरी अपने किसी काम से बैंक में गया था। बैंक में अंदर जाते ही इधर शातिर चोर आता है और बाइक का लॉक खोलने के बाद कुछ देर का इंतजार करता है। मौका पाकर शातिर चोर बाइक में चाबी लगाकर स्टार्ट कर उसको वहां से बड़ी आसानी से दिनदहाड़े ले जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शातिर चोर किस तरह से वहां घूम रहा है और बाइक को आसानी से लेकर चला जाता है। पीड़ित ने थाने में शिकायत कर दी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications