पिस्टल लगाकर भाजपा प्रत्याशी वीके सिंह के लिए मांग रहे वोट, वीडियो वायरल
Hapur news, हापुड़। यूपी के हापुड़ में प्रत्याशी हो या फिर उनके समर्थक, लोगों के बीच जाकर अपनी पार्टी को विजयी बनाने के लिए अपील कर रहे हैं। बीजेपी लोगों से सुरक्षा को लेकर वादे भी कर रही है, लेकिन उनके समर्थक वोट मांगने खुद पिस्टल लगाकर जा रहे हैं। वोट मांगने के लिए खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते नजर भी आ रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के पिलखुआ का ये वीडियो बताया जा रहा है। पिलखुवा में गाज़ियाबाद से बीजेपी प्रत्याशी जनरल वीके सिंह के लिए उनके समर्थक लोगों के बीच जाकर वोट डालने के लिए अपील कर रहे हैं, लेकिन नेताजी यह भूल गए हैं कि वह आचार संहिता की किस तरह से धज्जियां उड़ा रहे हैं।

नेताजी पिस्टल लगा कर वोट मांगते दिखाई दे रहे हैं। अब नेताजी से यह पूछें कि पिस्टल लगाकर इस तरह से वोट मांग कर जनता को क्या मैसेज देना चाहते हैं। एसपी हापुड़ डॉक्टर यशवीर सिंह का कहना है कि एक वीडियो सामने आया है जिसकी जांच की जा रही है कि यह कौन नेता है और यह पिस्टल लाइसेंसी है या फिर कैसी जांच के बाद जो कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications