VIDEO: जिस सांप के साथ डांस कर रहा था युवक उसी ने डसा, हुई मौत

VIDEO: जिस सांप के साथ डांस कर रहा था युवक उसी ने डसा, हुई मौत

हापुड़, 01 सितंबर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार की धूम पूरे देश में मची रही, इस दौरान मंदिरों में व निजी कार्यक्रमों में लोग डीजे पर भजन कीर्तन चलकर डांस करते रहे। तो वहीं, उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक युवक को सांप के साथ डांस करना और करतब दिखाना महंगा पड़ गया।

Recommended Video

    VIDEO: जिस सांप के साथ डांस कर रहा था युवक उसी ने डसा, हुई मौत
    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    दरअसल, सांप ने कई बार उसे डस लिया, देर रात जब वह घर पहुंचा तो उसकी मौत हो गई। वहीं, सोशल मीडिया पर युवक द्वारा सांप को हाथ में लेकर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह मामला थाना हापुड़ देहात के असौड़ा मंदिर के पास का है।

    सांप देखकर मच गई भगदड़

    बताया जा रहा है कि सोमवार रात महल के सामने स्थित मंदिर में जन्माष्टमी का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे पर भजन चल रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक सांप आ गया। जहरीले सांप देखकर कार्यक्रम में बैठे लोगों में भगदड़ मच गई।

    सांप को पकड़ डांस करने लगा देवेंद्र

    सांप को पकड़ डांस करने लगा देवेंद्र

    सांप निकलने की सूचना मिलते ही गांव निवासी देवेंद्र (45) भी मौके पर पहुंच गया और उसने सांप को पकड़ लिया। देवेंद्र ने सांप को हाथ में पकड़ कर डांस करना शुरू कर दिया और करतब दिखाने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, डांस और करतब के दौरान जहरीले सांप ने युवक देवेंद्र को डस लिया।

    डसने का नहीं चला पता

    डसने का नहीं चला पता

    देवेंद्र को सांप के डसने का पता नहीं चल पाया। कुछ देर में देवेंद्र की जहरीले सांप का जहर चढ़ने से मौत हो गई। देवेंद्र की मौत के बाद देवेंद्र के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के प्रधान आयशा मुर्तजा ने जानकारी देते हुए बताया कि देवेंद्र की देर रात सांप के काटने से उसकी मौत हो गई। वह तीन बच्चों का पिता था।

    मेहनत मजदूरी करता था देवेंद्र

    मेहनत मजदूरी करता था देवेंद्र

    मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वीडियो में देख सकते है कि ग्रामीणों देवेंद्र से लगातार सांप को छोड़ने के लिए कह रह थे, लेकिन वो सांप को लेकर डांस करता रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+