हमीरपुरः 12 साल की बच्ची के मुंह में ठूंस दिया रिंच, ऐसी अवस्था में मिली बिस्तर पर लाश

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जनपद के चिकासी थाना क्षेत्र में एक 12 साल की बच्ची की उसी के घर में हत्या कर दी गई । मृतक बच्ची का शव नग्न अवस्था में मिलने पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है । सूचना पर चिकासी व जरिया थाना पुलिस सीओ व पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए हैं । इसके साथ डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई।

घर वाले जब खेत से लौटे तो देखी बेटी की लाश

घर वाले जब खेत से लौटे तो देखी बेटी की लाश

पूरा मामला चिकासी थाने के एक गांव का है । जहां पर 12 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी । उसके माता पिता व बहन खेतों पर फसल की कटाई करने गए थे । शाम जब परिजन घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए । घर में किशोरी का शव नग्न अवस्था में मिला । जिसके बाद दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई । शव को देख कर हत्यारों की दरिंदगी साफ पता चलती है ।

निर्ममता से की गई हत्या

निर्ममता से की गई हत्या

बताया जा रहा है कि किसी वजनी चीज से सर पर प्रहार कर किशोरी की जान ली गई है । उसके मुंह मे लोहे का रिंच भी ठूंसा गया है । हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया । थानाध्यक्ष चिकासी आरके पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है ।

लड़की के मुंह में डाल दिया रिंच

लड़की के मुंह में डाल दिया रिंच

दरिंदे ने किशोरी के सिर और चेहरे पर कई वार किया था। इतना ही नहीं उसके मुंह में रिंच डाल दिया था। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि एक 12 साल की लड़की की हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर थाने की टीम पहुंची और तफ्तीश में जुट गई है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। क्राइम सीन को देखकर ऐसा लगता है कि एक ही शख्स ने इस निर्मम वारदात को अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+