लाल जोड़े में पुलिस स्टेशन पहुंची दुल्हन, बोली- जिसने तुड़वाई शादी उसी के साथ लूंगी सात फेरे
हमीरपुर, मई 26: खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से है, यहां सज संवर कर और हाथों में मेहंदी लगाए बैठी दुल्हन बारात का इंतजार कर रही थी। तभी एक फोन कॉल ने उसकी खुशियां पर ग्रहण लगा दिया। जिसके बाद दुल्हन लाल जोड़े में पुलिस स्टेशन पहुंची और एक युवक पर शादी तुड़वाने का आरोप लगाया। दुल्हन ने जिस युवक पर यह आरोप लगाया वह उसका एक्स बॉयफ्रेंड है। तो वहीं, अब दुल्हन पुलिस ने गुहार लगाई है कि उसके एक्स बॉयफ्रेंड से अब उसकी शादी कराई जाए।

ये मामला हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली का है। मौदहा क्षेत्र निवासी एक लड़की की शादी हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा कुछेछा के संजय के साथ तय हुई थी। 24 मई को शादी थी। लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हे ने कन्या पक्ष को खबर भेजकर बारात लाने से साफ इनकार कर दिया। यह बात सुन कर लड़की वालों के बीच हड़कंप मच गया। काफी मनाने की कोशिश हुई लेकिन लड़के वाले नहीं माने। इसके बाद दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस में एक युवक के खिलाफ शिकायत की।
दुल्हन ने बताया कि बांदा में वह अपने परिवार के साथ रहती थी, जहां उसे एक युवक से प्रेम हो गया। इसी दौरान युवक ने उसके कुछ अश्लील फोटो और वीडियो रख लिए और ब्लैकमेल करने लगा। जब युवती के घर वालों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने युवक से कहा कि वह उनकी बेटी से शादी कर ले, लेकिन उसने साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं, उसने यह धमकी भी धमकी दी कि वह लड़की की शादी कहीं भी नहीं होने देगा।
एक्स बॉयफ्रेंड से करूंगी शादी
युवक के डर से दुल्हन के पिता उसे गांव ले आए और यहीं से उसकी शादी करवाना चाहते थे, ताकि कोई गड़बड़ी न हो। लेकिन प्रेमी को शादी की खबर हो गई। बारात निकलने से पहले उसने दूल्हे से युवती के वीडियो और फोटो शेयर कर दिए, जिसके बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कोतवाली पहुंच कर हंगामा किया। उसने कहा कि जिस प्रेमी ने उसकी जिंदगी खराब की है अब वह उसी से शादी करेगी ताकि उसे सबक सिखा सके। इस मामले में कोतवाल ताराचंद पटेल ने कहा कि मामले की जांच हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications