युवक की हत्या कर काट ले गए प्राइवेट पार्ट, कान व नाक से बहता मिला खून
Gwalior News In hindi, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले और हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ना ही मृतक की शिनाख्त हो सकी है। मृतक युवक का प्राईवेट पार्ट कटा हुआ और उसके कान व नाक से खून बहता मिला है। पुलिस ने मामल की जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर पुरानी छावनी थाना पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि निर्माणाधीन स्टेडियम के पास एबी रोड पर एक अज्ञात युवक का शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घटनास्थल बहोड़ापुर थाना इलाके में होने के कारण बहोड़ापुर पुलिस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। इसके बाद शव की शिनाख्तगी के प्रयास किए।
हत्या कहीं दूसरी जगह की
घटना स्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस का मानना है कि युवक की कहीं और हत्या कर उसका शव यहां पर लाकर पटका गया है। मामले की गंभीरता को देखते हए पुलिस ने मौके पर एफएसएल अफसर को भी मौके पर बुलवा लिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
उम्र करीब 30 से 35 वर्ष
मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल थी और उसके शरीर पर अंडरवियर एवं बनियान ही हैं। बनियान की दोनों तनी टूटी हुईं थीं और चड्डा भी आधा उतरा हुआ है। मृतक के पास ही एक लाठी पड़ी थी। जबकि उसकी चप्पलों या जूतों का कहीं भी अता पता नहीं था, जिससे पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है और यहा पर उसका शव लाकर पटका गया है।












Click it and Unblock the Notifications