Gwalior : 3 साल की मासूम बच्ची खेलने आई तो कमरे में पड़ी मिली मामा की लाश

Gwalior News, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक कमरे में युवक का शव पड़ा मिला है। शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा हैं, मगर हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वालों का पता नहीं पाया है। युवक की लाश उसके किराए के मकान में पड़ी मिली है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

Sa Re Ga Ma Pa 2019 : जबलपुर की इशिता ने जीता खिताब, स्वागत में लोगों ने बांधा तिरंगे वाला साफा , VIDEO - https://bit.ly/2UsB3y3 Ishita Vishwakarma Singer -

दरअसल, ग्वालियर जिले के माधोगंज थाना क्षेत्र के लकड़खाना में रहने वाले 35 साल का मोहन शाक्यवार कारपेंटर का का काम करता था। रविवार दोपहर को किसी ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी पता चली जब उसी मकान में रहने वाले मृतक के जीजा ओमप्रकाश की 3 साल की बेटी अपने मामा के पास खेलने के लिए उसके कमरे में आई। बच्ची ने कमरे में खून से लथपथ मामा का शव देख परिजनों को जानकारी दी।

मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं था और उसकी शादी करीब 10 साल पहले हो गई थी, लेकिन किसी कारणवश उसकी पत्नी उसके बच्चे को लेकर छोड़कर चली गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची।

फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की तो मृतक की पीठ के नीचे खून से लथपथ एक चाकू भी पड़ा मिला, जिससे यह साफ हो गया था कि युवक की चाकू से हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक की लाश को पीएम के लिए रवाना कर इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+