Gwalior news: पूर्व मंत्री से बोली महिलाएं, अबकी बार आई तो पहनाएंगे चप्पलों की माला
ग्वालियर में इमरती देवी को महिलाओं ने सुनाईं खरी-खोटी, इमरती देवी को चप्पलों की माला पहनाने की कही बात, गौशाला के लिए भूमि पूजन करने बिलौआ में पहुंची थी इमरती देवी, गौशाला के स्थान पर कर दी गई थी बाबा साहब की प्रतिमा स्थ
Gwalior में सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री और वर्तमान में लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी को महिलाओं ने जमकर खरी-खोटी सुनाईं। महिलाओं ने तो इतना तक कह दिया कि पहले हम पैर छूते थे लेकिन अब अगर आई तो चप्पलों की माला पहनाएंगे। यह पूरा मामला ग्वालियर के बिलौआ इलाके का है जहां इमरती देवी गौशाला के लिए भूमि पूजन करने पहुंची थी।

बिलौआ में होना था गौशाला के लिए भूमि पूजन
बिलौआ में सरकारी जमीन पर गौशाला के लिए भूमि पूजन होना था। भूमि पूजन करने के लिए सोमवार को पूर्व मंत्री एवं सिंधिया समर्थक इमरती देवी बिलौआ पहुंची थीं लेकिन मौके पर जाकर इमरती देवी ने देखा कि जहां पर गौशाला बनने के लिए भूमि पूजन होना है वहां पर तो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है।
Recommended Video

स्थानीय लोगों ने रात ही रात में लगा दी बाबा साहब की प्रतिमा
स्थानीय लोगों को यह बात पहले ही मालूम थी कि इमरती देवी यहां पर गौशाला के लिए भूमि पूजन करने आने वाली है और यहां पर गौशाला बनने वाली है। यह जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने रात ही रात में सरकारी जमीन पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कर दी और गौशाला बनाने का विरोध करने लगे।

प्रतिमा स्थापित होते ही पहुंच गए भीम आर्मी के कार्यकर्ता
बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित होते ही मौके पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता पहुंच गए। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांव में किसी को भी यहां गौशाला नहीं चाहिए गांव के लोग चाहते हैं कि यहां पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित हो, बाबा साहब के नाम पर यहां पार्क बने जिसमें बच्चे खेल सके और यहां कार्यक्रम आयोजित हो सकें। इसलिए अब हम यहां से बाबा साहब की प्रतिमा किसी भी हाल में नहीं हटने देंगे भले ही हमें इसके लिए संघर्ष ही क्यों ना करना पड़े।

इमरती देवी के सामने महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी
बाबा साहब की प्रतिमा को देखकर इमरती देवी ने कहा कि इस प्रतिमा को यहां से हटाइए यहां गौशाला बनेगी। यह सुनकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोग भड़क गए। महिलाएं भी अपना गुस्सा इमरती देवी पर जाहिर करने लगीं। महिलाएं तो इतनी आक्रोशित हो गईं कि उन्होंने इमरती देवी के मुंह पर ही कह दिया कि पहले हम तुम्हारे पैर छूते थे लेकिन अबकी बार आई तो तुम्हें चप्पलों की माला पहनाएंगे। यह सुनकर इमरती देवी ने उन्हें चुप रहने की हिदायत दी और गाड़ी में बैठ कर चली गईं।

पिछले दिनों इमरती देवी ने ही दिया था विवादित बयान
पिछले दिनों गोहिंदा में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने के बाद वहां चल रहे धरना प्रदर्शन में इमरती देवी ने हीं विवादित बयान दिया था। इमरती देवी के सामने नारे लगे थे कि जो जमीन सरकारी है वह जमीन हमारी है। इमरती देवी ने कहा था कि सरकारी जमीन पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करते जाओ, मैंने खुद कई जगह बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करवाई है लेकिन आज इमरती देवी बाबा साहब की प्रतिमा को हटवाने की बात कहती हुई नज़र आईं।












Click it and Unblock the Notifications