Gwalior News: बच्ची किडनैप हुई तो महिला ने मोहन सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, 'मामा गायब तो भांजी भी गायब'
Gwalior News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव समाप्त हो गया लेकिन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की महिलाओं से बनाया गया मामा-भांजे, भैया-बहन का रिश्ता अभी भी लोगों के दिलों दिमाग में समाया हुआ है।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन-सुनवाई के दौरान एक महिला अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत लेकर थाने पहुंची। लेकिन थाने में कोई भी सुनवाई न होने की शिकायत उसने जन सुनवाई में की। इस दौरान वह अपने साथ एक हाथ में पोस्टर भी लेकर पहुंची थी। जिस पर लिखा था मामा गायब तो भांजी भी गायब।

ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। उसका कहना है कि उसकी 12 वर्षीय बच्ची को पड़ोस में रहने वाला युवक अपहरण करके ले गया है। लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है न ही बच्ची को अभी तक तलाश किया गया है। महिला अपने हाथ में शिवराज मामा के लिए एक पोस्टर पहुंची थी जिस पर लिखा था 'मामा गायब तो भांजी भी गायब'
दरअसल, कंपू थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके पास में ही रहने वाला योगेश कुशवाहा नामक शख्स 12 वर्षीय बच्ची को अपहरण करके ले गया है। घटना के बाद से कई बार उसने कंपू थाना पुलिस से बच्ची को तलाशने की गुहार लगाई है। लेकिन पुलिस द्वारा उसे थाने से डांट कर कर लौटा दिया जाता है। ऐसे में परेशान होकर महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनसुनवाई में पहुंची और पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई।
महिला का कहना है कि मध्य प्रदेश में जब शिवराज सिंह चौहान सीएम थे तो महिला और बच्चियों के साथ कोई भी घटना होने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करती थी। लेकिन अब शिवराज मामा नहीं हैं तो उनकी सुनवाई भी नहीं हो रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उसे मामले की जांच कर मदद का भरोसा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications