Gwalior News: सेंट लगाने पर बौखलाए पति ने पत्नी के सीने में मार दी गोली, जेल से छूट कर बना था घर जमाई
Gwalior News:
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को सेंट लगाकर सजना सवरना उसके पति को इतना नागवार गुजरा की बौखलाए पति ने पत्नी के सीने में गोली मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया।परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी तबीयत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी 1 वर्ष पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मामला ग्वालियर के बिजौली थाना एरिया के गणेशपुरा क्षेत्र की है। यहां रहने वाली पीड़ित नीलम जाटव की शादी 8 वर्ष पहले बामोर के जनकपुर टेकरी निवासी महेंद्र जाटव के साथ हुई थी। महेंद्र चोरी के अपराध में जेल चला गया था। इस बीच नीलम अपने मायके चली गई और वहीं रहने लगी। महेंद्र 1 वर्ष बाद जब जेल से छूटकर बाहर आया तो वो भी पत्नी के साथ ससुराल में घर जमाई बनकर रहने लगा।

जानकारी अनुसार शुक्रवार को नीलम सेंट लगाकर बाहर जा रही थी। तभी पति महेंद्र आ गया। उसने पूछा की इतना सज संवर कर कहां जा रहे हो इसी बात को लेकर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। तभी महेंद्र ने गुस्से में कट्टा निकालकर नीलम के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही नीलम नीचे गिर पड़ी। इस बीच मौका देखकर आरोपी घटनास्थल से भाग गया। परिजनों ने घायल नीलम को अस्पातल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू हो चुकी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान ले लिया है। महिला ने जानकारी दी कि मुझे नहीं मालूम था कि उसके पास कट्टा था और छोटी सी बात में वह मुझे गोली मार देगा।












Click it and Unblock the Notifications