राहुल गांधी PM बनेंगे तभी शादी करेगा यह लड़का, 11 सौ किमी पैदल चलकर आ रहा दिल्ली

Gwalior News, ग्वालियर। राजनेताओं के प्रति दीवानगी में लोग किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। इन दिनों मध्यप्रदेश में भी एक ऐसा ही शख्स नजर आ रहा है, जो खुद को राहुल गांधी का सबसे बड़ा प्रशंसक बताता है। नाम है संजय रोशन बागड़े।

rahul gandhi fan sanjya roshan bagre nagpur to delhi

दरअसल, संजय रोशन बागड़े महाराष्ट्र के नागपुर जिले के गांव कापर खेड़ा का रहने वाला है। हाथ में तिरंगा थामे और राहुल गांधी की तस्वीर वाली टीशर्ट पहने संजय इन दिनों नागपुर से दिल्ली तक की पैदल यात्रा पर है। लगभग 11 सौ किलोमीटर की यह दूरी संजय पैदल तय करके दिल्ली पहुंचकर राहुल गांधी को विधानसभा चुनाव 2018 में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने की बधाई देना चाहता है।

राहुल को पीएम बने हुए देखना सपना

संजय रोशन ने बताया कि उसने राहुल गांधी को तीन राज्यों की जीत की बधाई देने के साथ ही यह भी संकल्प ले रखा है कि जब तक राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन जाते। संजय के अनुसार उसका राहुल गांधी को पीएम बने देखना चाहता है।

इन दिनों एमपी से गुजर रहा

संजय ने 3 जनवरी 2019 को अपने गांव से दिल्ली के लिए पैदल यात्रा शुरू की थी। फिलहाल मध्यप्रदेश के ग्वालियर तक पहुंच गया है। मतलब आधी से थोड़ी ज्यादा यात्रा तय कर ली है। संजय ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2018 से उसने मुराद मांगी थी कि अगर तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वह पैदल यात्रा करके राहुल गांधी को शुभकामना देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+