MP Weather Update : गुना के जामनेर क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे ओले, ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश की संभावना

जामनेर क्षेत्र में शाम को 5:30 बजे के आसपास 4-5 मिनट ओले गिरे। खास बात यह रही कि इस दौरान बारिश बहुत धीमी हुई। ओलावृष्टि से पहले अचानक बहुत तेज हवा चली।

Hail fell with rain, Guna

गुना जिले के जामनेर क्षेत्र एक बार फिर मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर ओले गिरने की भी खबर है।

रविवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा गया। बदलों के चलते दोपहर तक धूप छांव का दौर बना रहा और फिर शाम को अचानक मौसम बदल गया और हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ चने के आकार के ओले गिरे जिससे चलते ठिठुरन भरी ठंड बढ़ गई। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने से दुकानों के पोस्टर भी गिरने से सूचना है।

जामनेर क्षेत्र में शाम साढ़े पांच बजे के करीब 4-5 मिनट तक ओले गिरे। खास बात यह है कि इस दौरान बारिश बेहद धीमी गति से हुई। ओलावृष्टि से पहले अचानक बहुत तेज हवा चली। दोपहर 2 बजे से जिले के अधिकांश इलाकों में पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही थी। रात से ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था।

एक दिन पहले हवा की दिशा उत्तरी थी, जिससे शनिवार रात पारा 7 दिन बाद 11 डिग्री गिरकर 7 पर आ गया। रविवार को मौसम ने फिर करवट ली। इससे न्यूनतम तापमान 5 डिग्री बढ़कर 12 डिग्री हो गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

Recommended Video

      Weather Update: Delhi-NCR समेत इन राज्यों में बारिश की आशंका, यहां होगी बर्फबारी | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+