एमपी: प्रीतम सिंह लोधी के कार्यक्रम में लहराई गईं बंदूकें और तलवार
ग्वालियर में दशहरा मिलन समारोह की आड़ में प्रीतम सिंह लोधी ने किया शक्ति प्रदर्शन, प्रीतम सिंह लोधी के इशारे पर लहराए गए हथियार, बंदूक और तलवार लेकर समारोह में पहुंचे लोग, बीजेपी से पिछले दिनों प्रीतम सिंह लोधी को किया ग
ग्वालियर, 13 अक्टूबर। ग्वालियर में सैकड़ों लोग बंदूकें और तलवारें लेकर एक जगह जमा हुए। यहां बीजेपी से निष्कासित प्रीतम सिंह लोधी के इशारे पर इन सैकड़ों लोगों ने बंदूकें और तलवार लहराईं। प्रीतम सिंह लोधी का यह शक्ति प्रदर्शन दशहरा मिलन समारोह की आड़ में किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
Recommended Video

हनुमान मंदिर पर आयोजित किया गया था कार्यक्रम
जलालपुर इलाके में स्थित हनुमान मंदिर पर प्रीतम सिंह लोधी द्वारा दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह की खास बात यह रही कि जितने लोगों ने इस समारोह में शिरकत की वह सब हथियारों से लैस होकर आए थे। किसी के पास बंदूक थी तो किसी के पास तलवार थी। बंदूकों और तलवारों के साथ प्रीतम सिंह लोधी के समर्थक समारोह में शामिल हुए।

हथियार लहरा कर किया शक्ति प्रदर्शन
प्रीतम सिंह लोधी के इशारे पर कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने अपनी बंदूकें और तलवारें हवा में लहराईं। प्रीतम सिंह लोधी ने इन बंदूकों और तलवारों के सहारे अपना शक्ति प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि शहर में इस तरह खुलेआम हथियारों की मंडी लगी और इस आयोजन पर किसी की नजर भी नहीं गई।

'अत्याचार नहीं सहेंगे' का लगाया नारा
प्रीतम सिंह लोधी ने दशहरा मिलन समारोह में मंच से खड़े होकर नारा लगाया कि अत्याचार नहीं सहेंगे। यह नारा सीधे तौर पर बीजेपी को टारगेट करते हुए लगाया गया था क्योंकि पिछले दिनों प्रीतम सिंह लोधी द्वारा ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी किए जाने के बाद बीजेपी पार्टी द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया था।

उमा भारती के हैं कट्टर समर्थक
प्रीतम सिंह लोधी उमा भारती के कट्टर समर्थक हैं। उमा भारती की वजह से ही बीजेपी में प्रीतम सिंह लोधी को शामिल किया गया था लेकिन अब पार्टी से बाहर हो जाने के बाद प्रीतम सिंह लोधी बीजेपी को ही आंखें दिखा रहे हैं और शक्ति प्रदर्शन कर के बीजेपी को एक तरह से चुनौती दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications