Valentine Day 2024: पहली नजर में दिल दे बैठे थे केंद्रीय मंत्री, बेहद खूबसूरत हैं इस BJP नेता की पत्नी
Valentine day special love story in hindi: वेलेंटाइन डे के मौके पर जब प्यार और मोहब्बत की चर्चा हो रही है। तो इसमें ग्वालियर की रियासत के महाराज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शनी राजे की खूबसूरत जोड़ी को कैसे न याद किया जाए।
दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। शायद ही कम लोगों को पता होगा कि शादी से पहले 3 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर राज घराने के महाराज हैं। राजनीति के साथ-साथ उनकी लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। वैलेंटाइन वीक में उनकी प्रेम कहानी की चर्चा फिर से शुरू हो गई है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को दिल दे बैठे थे। प्रियदर्शिनी राजे कभी इंडिया की 50 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। दोनों की शादी काफी सफल है। प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया अपने काम के साथ-साथ फैमिली को भी संभालती हैं।
जानिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का सफर: ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म 1 जनवरी 1971 में हुआ है। शुरुआती पढ़ाई-लिखाई देहरादून के दून स्कूल से हुई है। इसके बाद 1993 में वह हार्वर्ड चले गए थे। वहां से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। इसके साथ ही स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए पास किया। एमबीए के बाद वह बैंकर के तौर पर कार्य कर रहे थे।ग्वालियर रियासत के अंतिम महाराजा जीवाजीराव सिंधिया के पोते हैं। पिता माधवराव सिंधिया के गुजरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2001 में पॉलिटिक्स में कदम रखा। वह प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह के सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। अभी केंद्र में नागरिक उड्डयन मंत्री हैं।
यह भी पढ़ें- पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी राजे को दिल दे बैठे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था प्रियदर्शिनी राजे मेरे लिए बनी हैं: ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि हमारी मुलाकात प्रियदर्शिनी से दिल्ली में हुई थी।प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया मुंबई में रहती थीं। उस समय हम अमेरिका में रहते थे। प्रियदर्शनी ने मुंबई में सोफिया कॉलेज फॉर वीमेन से ग्रेजुएशन किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उस इंटरव्यू में कहा था कि मैं पहले दिन से ही जानता था कि प्रियदर्शिनी राजे मेरे लिए बनी हैं। वही एक हैं, जिनसे मैं शादी करना चाहूंगा।
1991 में हुआ था प्यार: खबर अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शनी राजे पहली बार 1991 में एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई थी। पहली नजर में ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रियदर्शनी राजे को दिल दे बैठे थे। बताया जाता है कि 3 साल तक दोनों एक दूसरे को डेट करते रहे। 1994 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शनी राजे शादी के बंधन में बढ़ गए। शादी के समय प्रियदर्शनी राजे की उम्र महज 20 साल थी।
वड़ोदरा राजघराने की राजकुमारी हैं प्रियदर्शिनी: प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया सुंदरता में किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं। 2012 में प्रियदर्शनी राजे ने फेमिना की इंडिया की 50 खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। प्रियदर्शिनी राजे वड़ोदरा के गायकवाड़ घराने से ताल्लुक रखती हैं।ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवार ने भी तय कर लिया था कि प्रियदर्शिनी सिंधिया परिवार की बहू बनेगी। प्रियदर्शिनी अब सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहती हैं।
अब ग्वालियर राजघराने की महारानी: वहीं, प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया अब ग्वालियर राजघराने की महारानी हैं। इसके साथ ही वह दो बच्चों की मां हैं। अपने बच्चों का पूरे तरीके से प्रियदर्शनी ख्याल रखती है। इसके साथ ही वह पति के कामों में भी मदद करती हैं। चुनाव के समय में वह पति के चुनावी कार्यक्रमों में खूब दिखती हैं। अभी ग्वालियर में वह नजर आती हैं। पिछले साल उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को देखने को मिला था।ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शनी के दो बच्चे हैं। बेटा महाआर्यमन भी सियासी मैंदान में उतर चुके हैं। वहीं, बेटी अनन्या अभी पढ़ाई कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications