अंतिम संस्कार मे जा रहा था पूरा परिवार, ट्रक की टक्कर ने ले ली 3 की जान

ग्वालियर मे ट्रक की चक्कर से कार सवार 3 लोगो की मौत हो गई और दो लोग घायल गए। कार सवार लोग अंतिम संस्कार मे सामिल होने के लिए निकले थे।

ग्वालियर, 12 मई। बड़े भाई के अंतिम संस्कार मे शामिल होने के लिए इटावा निवासी प्रेमसिंह कुशवाह अपने परिवार के साथ कार से शाजापुर के लिए निकले थे। ग्वालियर के घाटीगांव इलाके मे कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मे प्रेमसिंह की पत्नी, बेटी और चचेरे भाई की मौत हो गई जबकि प्रेमसिंह और कार का ड्रायवर घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है।

accident

दरअसल इटावा जिले के सूरजपुर निवासी प्रेमसिंह कुशवाह के बड़े भाई होमसिंह का निधन हो गया था। भाई के निधन की खबर मिलने पर प्रेमसिंह अपने परिवार के साथ अंतिम संस्कार मे शामिल होने के लिए गुरुवार को अपने घर से शाजापुर जाने के लिए कार मे सवार होकर निकले थे। कार मे प्रेमसिंह की पत्नी मिथलेश समेत बेटी रूबी के अलावा चचेरा भाई देवेन्द्र भी मौजूद था। संदीप नाम का ड्रायवर कार चला रहा था। जब इनकी कार ग्वालियर के घाटीगांव इलाके मे पहुंची तभी एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने कार को सामने से टक्कर मार दी।

एक ही झटके मे उजड़ गया प्रेमसिंह का परिवार
ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार मे सवार प्रेमसिंह की पत्नी मिथलेश समेत बेटी रूबी और चचेरे भाई देवेन्द्र की मौत हो गई। जबकि प्रेममिंह और ड्रायवर संदीप घायल हो गए। प्रेमसिंह की आंखो के सामने ही उनका पूरा परिवार एक झटके मे हीं उजड़ गया। घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक पहुंचने मे 3 लोगो ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद फरार हो गया ट्रक चालक
घटना की जानकारी मिलने पर घाटीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने फरार हुए अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+