Gwalior news: सास के गहने हड़पने बहू ने रची साजिश, कहा-'चोरी हुए गहने और मेरे साथ हुआ दुष्कर्म'

ग्वालियर में महिला ने सास के जेवर हड़पने के लिए बनाई योजना, घर में लूट और खुद के साथ दुष्कर्म होने की रची कहानी, पुलिस ने किया मामले का खुलासा

Gwalior में अपनी सास के सोने के गहने हड़पने के लिए एक बहू ने ऐसा प्लान बनाया जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस भी हैरान रह गई। बहू ने फोन लगाकर पुलिस को जानकारी दी कि उसके घर में घुसकर बदमाश उसके सास के रखे हुए सोने के जेवर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश की और जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस हैरान रह गई।

gwalior

बहोड़ापुर इलाके का है पूरा मामला
बहोड़ापुर के मूर्ति पहाड़ी पर रहने वाली एक महिला ने पुलिस को फोन करके सूचना दी कि उसके घर में कुछ बदमाश घुस आए हैं और उन बदमाशों ने घर के अंदर रखे हुए सोने के जेवर लूट लिए हैं। महिला द्वारा किए गए फोन पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और महिला के घर पर पहुंच गई लेकिन यहां पुलिस को कोई बदमाश नहीं मिला। हालांकि पुलिस महिला को लेकर सीधा थाने आ गई।

महिला ने खुद के साथ दुष्कर्म होने की कही बात
थाने लाकर महिला से पुलिस ने पूछताछ की क्योंकि पुलिस को मौके पर ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले थे जिनसे मालूम होता कि बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए हैं। न ही महिला के घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में किसी के आने जाने की वीडियो प्राप्त हुए। इसलिए महिला की कहानी संदेह के घेरे में थी। पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की जिस पर महिला ने पुलिस को फिर बयान दिया कि बदमाशों ने न केवल उसके घर के अंदर के जेवरात लूटे है बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

पुलिस ने महिला के परिजनों से भी की पूछताछ
महिला द्वारा सोने के जेवर लूटने और महिला के साथ दुष्कर्म करने के बयान बार-बार देने पर पुलिस परेशान हो गई।इसके बाद पुलिस ने महिला के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ की जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि महिला जिन जेवर के लूटे जाने की बात कह रही है वह गहने महिला के मायके पक्ष में रखे हुए।

सास के जेवर हड़पने महिला ने बनाया था प्लान
पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि महिला की सास के जेवर महिला के पास रखे हुए थे। महिला की अपने सास के जेवर पर नियत खराब हो गई थी इसलिए उसने सास के जेवर हड़पने के लिए यह पूरी झूठी कहानी रची थी लेकिन पुलिस पहली नजर में महिला के झूठे बयानों को समझ गई और पुलिस ने तुरंत ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+