Gwalior News: मां की गुहार पर मामा की भांजी को पुलिस ने ढूंढ निकाला, पड़ोसी किशोर अगवा कर कर ले गया था
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: अपनी 12 वर्षीय बेटी का अपहरण होने पर मामा गायब तो भांजी गायब का बैनर लेकर एसपी ऑफिस में शिकायत करने वाली मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ग्वालियर पुलिस ने अगवा बच्ची को बरामद कर लिया है।
नाबालिग लड़की को उसके पड़ोस में ही रहने वाला एक नाबालिग किशोर अपने साथ लेकर गया था। वह भी पुलिस की अभिरक्षा में है और पुलिस ने बच्ची को मां के हवाले कर दिया है।

मामला ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र का है यहां गुढ़ा गुढ़ी का नाका इलाके में रहने वाली सीमा कुशवाहा द्वारा मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी थी कि उनकी 12 वर्षीय बच्ची को पड़ोस में रहने वाला किशोर अगवा करके ले गया है जिसकी शिकायत उन्होंने कंपू थाना पुलिस को भी की है लेकिन पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की थी और नाबालिक बच्ची को बरामद कर लिया गया है वह पड़ोस में ही रहने वाले किशोर के साथ मिला है इसके बाद बच्ची को उनके परिजनों के सुपुर्द करते हुए पुलिस ने किशोर को अभिरक्षा में ले लिया है।
मामा गायब तो भांजी गायब का बैनर लेकर जनसुनवाई में पहुंची थी मां
दरअसल यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब 12 वर्षीय बच्ची के घर से गायब होने के बाद उसकी मां मंगलवार को जनसुनवाई में हाथ में बैनर लेकर पहुंची थी जिस पर लिखा था मामा गायब तो भांजी गायब। इसके बाद इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा भोपाल तक हुई थी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को जल्द से जल्द बच्ची का पता लगाने के निर्देश दिए गए थे। जिसका असर यह हुआ है कि 2 दिन के भीतर ही पुलिस ने बच्ची को तलाश लिया है।












Click it and Unblock the Notifications