भाभी की बहन के एक तरफा प्यार में पागल युवक ने उठा लिया खतरनाक कदम
ग्वालियर में एक तरफा प्यार में पड़कर युवक ने कर दी अपी भाभी की बहन की हत्या
ग्वालियर, 21 जुलाई। ग्वालियर में एक युवक एक तरफा प्यार में इस कदर हैवान बन गया कि जब उसे उसका प्यार मिलता हुआ नहीं दिखा तो उसने लड़की की गला काटकर हत्या कर दी। पूरा मामला ग्वालियर के जनक गंज इलाके का है। अपनी ही भाभी की बहन से एक तरफा प्यार कर बैठा युवक हैवानियत की हद पार कर गया और उसने भाभी की बहन की जान ले ली।

भाभी की बहन से कर बैठा एक तरफा प्यार
ग्वालियर में रहने वाले मुकुल बाल्मीकि को अपनी ही भाभी की छोटी बहन किरण से प्यार हो गया। मुकुल किरण को इस हद तक प्यार करने लगा कि मुकुल किरण से शादी करने के सपने देखने लगा। मुकुल ने यह बात अपनी भाभी को भी बताई कि वह उनकी छोटी बहन किरण से बेहद प्यार करता है और शादी करना चाहता है। मुकुल ने किरण से शादी करने की बात अपने परिजनों को भी बताई थी।
किरण के माता-पिता नहीं करना चाहते थे मुकुल से किरण की शादी
मुकुल किरण से बेहद प्यार करने लगा था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन किरण के माता-पिता मुकुल से अपनी बेटी किरण की शादी नहीं करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि किरण की बड़ी बहन पहले से ही अपनी ससुराल में काफी परेशान थी और इस बात को लेकर किरण के माता-पिता दुखी रहते थे। इसलिए किरण के माता-पिता किरण की शादी मुकुल से नहीं करना चाहते थे।
मुकुल के परिवार वालों ने भी की थी किरण के माता-पिता से बात
अपने बेटे मुकुल की शादी किरण से करवाने के लिए मुकुल के माता-पिता ने किरण के माता-पिता से भी कई बार बात की, लेकिन किरण के माता-पिता शादी करने के लिए तैयार नहीं हुए। इस बात को लेकर भी मुकुल काफी नाराज चल रहा था।
घर पहुंचकर मुकुल ने कर दी किरण की हत्या
एक तरफा प्यार में पागल हो चुके मुकुल को जब कुछ नहीं सूझा तो उसने किरण के घर पहुंच कर उसकी हत्या कर दी। मुकुल सुबह सवेरे किरण के घर पहुंच गया। उस वक्त किरण के सभी घरवाले अपनी अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। किरण के सभी घर वाले सफाई कर्मी हैं इसलिए सुबह सवेरे ही सभी लोग ड्यूटी के लिए निकल गए। इसी का फायदा मुकुल ने उठाया और मुकुल किरण के घर पहुंच गया। यहां मुकुल ने किरण की कपड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी।
सीसीटीवी में कैद हो गया मुकुल
मुकुल ने किरण की एक तरफा प्यार में जान ले ली और किरण के घर से निकल गया, लेकिन घर से निकलते वक्त मुकुल सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जब किरण के घर वाले घर पहुंचे तो किरण की लाश मिली। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे में मुकुल दिखाई दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने मुकुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications