Gwalior News: कमलाराजा अस्पताल की फॉलसीलिंग भर-भरा कर गिरी, ICU वार्ड में भर्ती नवजात बाल-बाल बचे
Gwalior News: ग्वालियर में उस वक्त हादसा होते होते टल गया जब जयारोग्य अस्पताल समूह के कमलाराजा हॉस्पिटल के बाल्य एवं शिशु रोग विभाग के ICU की छत पर लगी फॉलसीलिंग अचानक धड़धड़ाकर गिर गई है।
हालांकि गनीमत ये रही कि जिस समय छत की फॉलसीलिंग गिरी उसे वक्त उसके नीचे कोई भी नवजात बच्चा नहीं था। वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि इतनी गम्भीर घटना के बाद भी अबतक अस्पताल प्रशासन की तरफ से इस बारे में कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दी गई है।

आईसीयू की फॉलसीलिंग की छत गिरते ही अस्पताल में मौजूद नवजात बच्चों के माता-पिता घबराकर वहां पहुंच गए और बच्चों को लेकर चिंता जताने लगे। घटना के तुरन्त बाद डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती नवजात बच्चों को दूसरे जगह शिफ्ट करवा दिया।
जब यह घटना हुई उस समय कमलाराजा अस्पताल की बिल्डिंग में स्थित बाल्य एवं शिशु रोग विभाग के आईसीयू वार्ड में करीब एक दर्जन नवजात बच्चे भर्ती थे। हालांकि जहां फॉलसीलिंग गिरी उसके नीचे कोई भी बच्चा नहीं था।
बताया जा रहा है कि जहां फॉलसीलिंग गिरी वहां कुछ देर पहले तक एक नवजात शिशु मशीन पर रखा हुआ था, लेकिन कुछ मिनट पहले ही उसकी मां उसे दूध पिलाने के लिए वहां से उठाकर ले गई थी।
घटना के समय मौजूद डॉक्टर ने आनन-फानन में (आईसीयू) वार्ड में भर्ती नवजात बच्चों को वहां से दूसरे वार्ड में शिफ्ट करवा दिया। इस हादसे के बाद अपने बच्चों को वार्ड में भर्ती करने पहुंचे लोग वहां हुई घटना के कारण बच्चों को भर्ती नहीं कर पा रहे है थे, डॉक्टर ने बच्चों को भर्ती करने से साफ मना कर दिया है।
वहीं हैरानी की बात तो यह है कि इस घटना के बाद सभी अधिकारी अस्पताल से चले गए। वहीं जब अधिकारियों को फोन कर इस मामले की जानकारी लेना चाही तो उन्होंने फोन भी नहीं उठाया। जब कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उनको इस घटना के बारे में कुछ पता नहीं है, अगर पूछताछ करनी हैं तो जिस विभाग (PWD) ने यह बिल्डिंग बनाई है उनसे ही इस घटना के बारे में पूछताछ करें।
घटना की जानकारी देते हुए एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी की डिलीवरी हुई है और उसके बेटे की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उसे आईसीयू में रखा गया है। कुछ देर पहले ही उनकी बेटी बच्चे को दूध पिलाने के लिए उसे वहां से उठाकर नीचे बैठ गई थी तभी (आईसीयू) वार्ड की छत की फॉलसीलिंग अचानक गिर पड़ी, अगर फॉलसीलिंग कुछ देर पहले गिरती तो उनकी बेटी और उसके बच्चे को गंभीर चोट भी आ सकती थी।












Click it and Unblock the Notifications